Friday, May 31, 2024

चेहरों की जगह तब्बजो अच्छे दिल को देना तुम

 चेहरे माईने रखते हैं मगर पहली दफा तक

चेहरे माईने रखते हैं मगर दूसरी दफा तक

चेहरे माईने रखते हैं मगर तीसरी दफा तक

इतनी दफा तक मिलने तक दिल मिल जाते हैं मगर 

नहीं मिले तो चेहरे माईने रखते हैं आख़री दफा तक 


आख़री दफा तक ? 

कौन है भला जो हरदम एक सा दिखता है

कौन है भला जो चेहरे को एक सा रखता है

ये तो दिल की प्रकृति है 

चेहरा कहां किसी का हरदम एक सा रहता है 


ऐसे लोगों पे क्या मरना जो बस चेहरे पर मरता है

चेहरा देखकर ही जो बस किसी से प्यार करता है

कल वो चेहरा हो ना ग़र तेरा जो चेहरा आज दिखता है

मिले वो प्यार ही ना तुम्हें जो प्यार आज मिलता है

तो अच्छे चेहरे की जगह तबज्जो अच्छे दिल को देना तुम

अपनी खुद की चेहरे की सुंदरता पर भी ना मोहित होना तुम ।

No comments:

Post a Comment

बिहार के गौरव लौटईय्य कइसे ?

 कविता:- बिहार के गौरव लौटईय्य कइसे ?  बिहार के गौरव लौटईय्य कईसे?  मगध के रजधानी बनईय्य कईसे? कईसे दिलय्य हम मगही के सम्मान  जे हलय 'बो...